iGowise BeiGo X4: भारत में 3 पहियों वाली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, न गिरने का डर न स्टोरेजी की कमी, देखें कीमत

iGowise BeiGo X4: भारत में  3 पहियों वाली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, न गिरने का डर न स्टोरेजी की कमी, देखें कीमत

iGowise BeiGo X4: iGowise Mobility ने भारतीय EV बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर BeiGo X4 लॉन्च कर दिया है। बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी के इस ई-स्कूटर की खास बात यह है कि इसमें दो नहीं बल्कि तीन पहिए हैं। जी हां यह एक थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटर है। लंबी रेंज के साथ राइडर को 60 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। वहीं, इसे चलाने वाले को गिरने का डर नहीं रहेगा। आइए आगे आपको इस बैटरी से चलने वाले स्कूटर की कीमत और अन्य जानकारी से रूबरू कराते हैं।

iGowise BeiGo X4 की कीमत

iGowise BeiGo X4 की बात करें तो कंपनी ने इसे भारत में 1.1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है। वहीं, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। हालांकि अभी इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है। साथ ही कंपनी इस ई-स्कूटर पर पांच साल या एक लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है।

iGowise BeiGo X4: भारत में  3 पहियों वाली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, न गिरने का डर न स्टोरेजी की कमी, देखें कीमत

iGowise BeiGo X4 का डिजाइन

अगर लुक और डिजाइन की बात करें तो iGowise BeiGo X4 पहली नजर में काफी आकर्षक लगता है। वहीं, इसमें सर्कुलर हेडलैंप यूनिट के लिए एप्रन-माउंटेड हाउसिंग, बड़ा हैंडलबार, एंगुलर मिरर और स्प्लिट-टाइप सीट के साथ फ्लश-टाइप ट्यूबलर ग्रैब रेल और स्लीक एलईडी टेललैंप है।

इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हैंडलबार पर फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है। इसके अलावा इसके लुक को और बढ़ाने के लिए कंपनी ने इस ई-स्कूटर में ट्राइक फ्रंट अलॉय व्हील और रियर स्टील व्हील दिए हैं।

iGowise BeiGo X4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

iGowise BeiGo X4 में, कंपनी ने फायर-प्रूफ लिथियम-आयन फॉस्फेट (LiFePO4) बैटरी पैक से लैस एक रियर-व्हील-माउंटेड हब-टाइप इलेक्ट्रिक मोटर रखा है। वहीं, कंपनी के मुताबिक इसे एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

iGowise BeiGo X4: भारत में  3 पहियों वाली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, न गिरने का डर न स्टोरेजी की कमी, देखें कीमत

इसके अलावा इस ई-स्कूटर की चार्जिंग को आसान बनाने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है, जिसकी मदद से इसे कुछ ही घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। साथ ही, सवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इसमें आगे के पहियों पर डिस्क ब्रेक और पीछे के पहियों पर ड्रम ब्रेक के साथ संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) है।

Share this story