Mahindra Electric SUV: महिंद्रा अगले महीने लाएगी जबरदस्त फीचर्स व रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानें क्या होगा इसमें खास

Mahindra Electric SUV: महिंद्रा अगले महीने लाएगी जबरदस्त फीचर्स व रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानें क्या होगा इसमें खास

Mahindra Electric SUV: महिंद्रा ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज का अनावरण किया है। इसने यूके में इन नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का अनावरण किया है। इन नए इलेक्ट्रिक वाहनों को यूके स्थित MADE (महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप) डिजाइन स्टूडियो में डिजाइन किया जाएगा। और इन्हें 10 फरवरी को पहली बार भारत में खरीदारों के लिए पेश किया जाएगा। इस रेंज की कारों को हैदराबाद में होने वाली पहली फॉर्मूला ई रेस से एक दिन पहले पेश किया जाएगा।

कार निर्माता ने अपनी महिंद्रा रेसिंग फैक्ट्री टीम को फॉर्मूला ई ग्रिड में लाया है, जो शुरुआत से ही फॉर्मूला ई का हिस्सा रहा है। टीम M9Electro रेस कार पर भी फोकस कर रही है। हैदराबाद ई प्रिक्स सप्ताहांत इसलिए भारत में महिंद्रा के फ्यूचर पैसेंजर की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त करता है।

शुरू हुई Tata Tiago EV 2023 की डिलीवरी, ये रही फीचर्स और कीमत की डिटेल

Mahindra Electric SUV के फीचर्स

Mahindra की आगामी इलेक्ट्रिक SUV रेंज को दो अलग-अलग ब्रांड्स – XUV.e और BE में बांटा गया है। BE कंपनी का नया इलेक्ट्रिक-ओनली सब-ब्रांड है। XUV.e के दो मॉडल हैं। वहीं, बीई के तीन मॉडल हैं।

Mahindra Electric SUV: महिंद्रा अगले महीने लाएगी जबरदस्त फीचर्स व रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV, जानें क्या होगा इसमें खास

जहां दोनों मॉडल लाइन्स का डिजाइन बिल्कुल यूनिक होगा। साथ ही वे उसी इलेक्ट्रॉनिक INGLO प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे। XUV.e रेंज पहली रेंज होगी, जिसका प्रोडक्शन दिसंबर 2024 से शुरू होगा। इसके बाद अक्टूबर 2025 से बीई मॉडल पर काम शुरू किया जाएगा।

लॉन्च से पहले फिर से लीक हुई Mahindra Thar 5-door फीचर्स डिटेल, स्पोर्टी लुक के साथ इंटीरियर है जबरदस्त बदलाव

Mahindra का XUV ब्रांड अपने ICE मॉडल्स की रेंज के लिए जाना जाता है। लेकिन कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मॉडल्स के लिए एक अलग पहचान बनाने पर फोकस कर रही है। EV के ट्विन पीक्स लोगो में कॉपर फिनिश होगा, जैसा कि हाल ही में लॉन्च हुई XUV400 में देखा गया है। XUV.e8 की अवधारणा XUV700 के समान है। इसके बाद कंपनी XUV.e9 लाएगी, जो बिल्कुल नई गाड़ी होगी। इसका उत्पादन अप्रैल 2025 में शुरू होने की उम्मीद है।

इस बीच, इलेक्ट्रिक वाहनों की बीई रेंज 2025 से आने की उम्मीद है। इसका लुक दूसरी कारों से अलग होगा। इसमें C शेप एलईडी हेडलैंप होगा। बीई रेंज की शुरुआत बीई.05 कूप-एसयूवी से होगी और इसे स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में लेबल किया जाएगा। इसके बाद BE.07 आएगा, जिसमें ज्यादा पारंपरिक SUV डिजाइन होगा।

Share this story