Rashifal: मेष समेत इन राशि वालों को कामकाज में मिलेगी तरक्की, देखें अपना दैनिक राशिफल

Horoscope 9 February Rashifal: गुरुवार को मिथुन और कन्या राशि वालों को धन लाभ, वहीं कुम्भ और मीन राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होने की भविष्यवाणी की गई है। इन राशियों के नौकरीपेशा और कारोबारियों को कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है और कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए।
मेष Rashifal:
मेष राशि वालों के लिए आज शुभ योग बन रहा है और सभी काम आसानी से पूरे होंगे। सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करें। सामाजिक क्षेत्र में आज विरोधियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में निरंतर परिश्रम की आवश्यकता है। शाम को मेहमानों के आगमन से आपके ख़र्चे बढ़ेंगे। शुभ फल पाने के लिए रुद्राभिषेक करवाएं।
वृषभ Rashifal :
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। अधिक काम करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। कला और साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी बड़े के सहयोग से कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। संध्या से रात्रि तक शुभ कार्यों में व्यतीत होगा जिससे आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी।
मिथुन Rashifal:
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में भाग्य का साथ मिलेगा। बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चली आ रही असमंजस की स्थिति आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से संतोषप्रद समाचार प्राप्त होगा।
कर्क Rashifal:
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। नौकरी, व्यापार और राजनीति के क्षेत्र में प्रगति प्राप्त होगी। परिवार के सदस्य कार्यक्षेत्र में हर प्रकार की सहायता प्रदान करेंगे। खर्चों में कटौती करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। साहित्य में रुचि रखने वालों के लिए खास दिन है। हर तरह की बाधा दूर होगी।
सिंह Rashifal:
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन परेशानी में बीतेगा। जीवन में थोड़ी परेशानी आएगी। इसके लिए साहस और धैर्य की आवश्यकता होती है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की संभावनाएं हैं और सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। देनदारियों के वापस आने से प्रसन्नता होगी। निकट या दूर की यात्रा के योग हैं।
कन्या Rashifal:
कन्या राशि वालों को आज सफलता मिलेगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सुधार होगा। छात्रों को निरंतर प्रयास की जरूरत है। संपत्ति को लेकर परिवार में कुछ तनाव हो सकता है। शाम के समय व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको बाद में फायदा होगा।
तुला Rashifal:
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक है। पराक्रम और धन में वृद्धि होगी। मुकदमे में विजय होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। जमीन-जायदाद के कारोबार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। शाम को किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। समाज में आपको सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक Rashifal:
वृश्चिक राशि वालों का भाग्य आपके पक्ष में है और आपको परिवार के सदस्यों के कार्यों से दूर भागना पड़ सकता है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में परिश्रम, साहस की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा।
धनु Rashifal:
धनु राशि वालों का भाग्य अनुकूल रहेगा और संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। नए खर्च सामने आएंगे। आप पर कोई झूठा आरोप भी लग सकता है। संध्या से रात्रि तक यात्रा करने के योग हैं, लाभ होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ होगा।
मकर Rashifal:
मकर राशि वालों के लिए भाग्यशाली योग हैं। आज आपको कोई साफ-सफाई का काम मिलेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यदि कोई सिंह राशि का व्यक्ति आपको कोई प्रस्ताव देता है, तो उसे अस्वीकार कर दें। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
कुंभ Rashifal:
कुंभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें। आज खर्चे की अधिकता के कारण आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ हो सकती है। आप अपनी कार्यकुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। शाम को किसी विशेष कार्य से उत्साह बढ़ेगा।
मीन Rashifal:
आज का दिन भाग्य में वृद्धि का है और परिवार के सदस्य आपका सहयोग करेंगे। आज किसी काम में आपको विजय मिलेगी। इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा विघ्न समाप्त होगा। रात्रि के समय किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी।