भारत में Jio BP E20 Petrol हुआ Launch, जानें कहां मिलेगा क्या है खासियत

भारत में Jio BP E20 Petrol हुआ Launch, जानें कहां मिलेगा क्या है खासियत

Jio BP E20 Petrol Launch In India 2023: 20 प्रतिशत इथेनॉल वाले पेट्रोल को E-20 पेट्रोल के नाम से जाना जाता है। इसी E-20 (E-20) यानी फ्यूल 20 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी ने मिलकर इसकी शुरुआत की है। Jio-BP ने आज बाजार में E20 पेट्रोल लॉन्च किया है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बेंगलुरु में एनर्जी वीक कार्यक्रम के दौरान E20 पेट्रोल लॉन्च किया है. जानिए क्या है इससे जुड़ा बड़ा अपडेट..

E20 पेट्रोल (Jio BP E20 Petrol) नाम क्यों पड़ा?

जैसा कि नाम से पता चलता है, E20 पेट्रोल 20 प्रतिशत एथनॉल के साथ बाजार में बेचा जाएगा। जियो-बीपी 20 फीसदी एथनॉल मिक्स पेट्रोल बाजार में उतारने वाली देश की पहली कंपनी बन गई है। देश में सबसे पहले इसकी शुरुआत किसने की है। फिलहाल ई20 पेट्रोल जियो-बीपी के चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध है और जल्द ही यह जियो-बीपी के सभी पंपों पर उपलब्ध होगा।

BPL Ration Card धारकों की हुई मौज, अब गेहूं की बजाय म‍िलेगा आटा

पेट्रोल में एथेनॉल क्यों मिलाया जाता है?

केंद्र सरकार ने देश की तेल आयात लागत को कम करने के लिए एक पहल शुरू की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा, कम कार्बन उत्सर्जन, बेहतर वायु गुणवत्ता, आत्मनिर्भरता, पराली जैसे अवशेषों के उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने के लिए पेट्रोल में एथनॉल मिलाने के दिशा-निर्देश जारी किए थे. जियो-बीपी का ई20 पेट्रोल देश की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।

20 साल में Jio BP E20 Petrol मांग तेजी से बढ़ेगी

भारतीय बाजार में फ्यूल और मोबिलिटी को लेकर काफी ग्रोथ देखने को मिल रही है। E20 को अगले 20 वर्षों के लिए दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते ईंधन के रूप में देखा जाता है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए Jio-BP मोबिलिटी स्टेशनों को डिजाइन किया गया है। भारत सरकार भी 2040 तक इथेनॉल की वैश्विक मांग में 25 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

किसान अपने पशुओं का बनावाएं Animal Credit Card, मिलेगें 3 लाख रुपये

भारत में Jio BP E20 Petrol हुआ Launch, जानें कहां मिलेगा क्या है खासियत

किसानों को फायदा, इतनी डिमांड

भारत ने 2013-14 में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को 1.53 प्रतिशत से बढ़ाकर 2022 में 10.17 प्रतिशत कर दिया है। 2025 तक 20 फीसदी ब्लेंडिंग के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को 10.2 से 11 अरब लीटर इथेनॉल की जरूरत है। देश में CO2 उत्सर्जन में 318 लाख मीट्रिक टन की कमी और लगभग 54,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत सहित कई अन्य लाभ हुए हैं। वर्ष 2014-2022 के दौरान इथेनॉल आपूर्ति की दिशा में लगभग 81,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है, जिसमें केवल किसानों को 49,000 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुआ है। इससे किसानों को काफी हद तक फायदा होगा।

Share this story