Board Exam 2023: हरियाणा बोर्ड समेत इन 10 राज्यों की फरवरी में होंगी बोर्ड परीक्षाएं, नोट करें शेड्यूल

Board Exam 2023: इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो चुका है। ज्यादातर राज्यों की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2023 में हो रही हैं। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 भी 01 फरवरी 2023 (Bihar Board 12th Exam 2023) से शुरू हो चुकी है.
केंद्रीय और राज्य बोर्ड प्री-कोविड काल की तरह तय कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षा करा रहे हैं। 2 साल के बीच परीक्षा पैटर्न और सिलेबस में काफी बदलाव करने पड़े। वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा से इन व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। जानिए यूपी (UP Board Exam 2023), बिहार, CBSE, ICSE (ICSE Board Exam 2023) की बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी।
बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 (Bihar Board Exam 2023)
12वीं बोर्ड परीक्षा- 01 फरवरी से 11 फरवरी 2023
10वीं बोर्ड परीक्षा- 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023
वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 (UP Board Exam 2023)
10वीं बोर्ड परीक्षा- 16 फरवरी 2023 से 3 मार्च 2023
12वीं बोर्ड परीक्षा- 16 फरवरी 2023 से 4 मार्च 2023
वेबसाइट- upmsp.edu.in
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 (CBSE Board Exam 2023)
10वीं बोर्ड परीक्षा- 15 फरवरी से 21 मार्च 2023
12वीं बोर्ड परीक्षा- 15 फरवरी से 03 अप्रैल 2023
वेबसाइट- cbse.gov.in, cbse.nic.in
सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2023 (CISCE Board Exam 2023)
10वीं बोर्ड परीक्षा (ICSE Board Exam 2023)- 27 फरवरी से 29 मार्च 2023
12वीं बोर्ड परीक्षा (ISC Board Exam 2023)- 13 फरवरी से 31 मार्च 2023
वेबसाइट- cisce.org
महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड परीक्षा 2023 (Maharashtra HSC Board Exam 2023)
10वीं बोर्ड परीक्षा- मार्च 2023 के पहले हफ्ते में
12वीं बोर्ड परीक्षा- 21 फरवरी 2023 से 20 मार्च 2023
वेबसाइट- mahahsscboard.in
पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा 2023 (WBBSE Board Exam 2023)
10वीं बोर्ड परीक्षा- 23 फरवरी से 04 मार्च 2023
12वीं बोर्ड परीक्षा- मार्च 2023
वेबसाइट- wbbse.wb.gov.in
असम बोर्ड परीक्षा 2023 (Assam Board Exam 2023)
10वीं बोर्ड परीक्षा (HSLC Board Exam 2023)- 24 फरवरी से 20 मार्च 2023
12वीं बोर्ड परीक्षा- 20 फरवरी से 20 मार्च 2023
वेबसाइट- ahsec.assam.gov.in
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023 (MPBSE Board Exam 2023)
10वीं बोर्ड परीक्षा- 15 फरवरी 2023 से 20 मार्च 2023
12वीं बोर्ड परीक्षा- 15 फरवरी 2023 से 20 मार्च 2023
वेबसाइट- mpbse.nic.in
पंजाब बोर्ड परीक्षा 2023 (PSEB Board Exam 2023)
10वीं बोर्ड परीक्षा- मार्च से अप्रैल 2023 के बीच
12वीं बोर्ड परीक्षा- 20 फरवरी 2023 से 20 अप्रैल 2023
वेबसाइट- pseb.ac.in
हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 (HBSE Board Exam 2023)
10वीं बोर्ड परीक्षा- 27 फरवरी से 25 मार्च 2023
12वीं बोर्ड परीक्षा- 27 फरवरी से 28 अप्रैल 2023
वेबसाइट- bseh.org.in