Update Weather Today: हरियाणा में यहां भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

Update Weather Today: हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है. 17 मार्च से दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से तापमान में गिरावट की संभावना जतायी है. तेज हवा के अलर्ट से किसानों को चिंता सता रही है कि उनकी फसल को नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बार-बार मौसम बदल रहा है, चंडीगढ़ मौसम विभाग ने बारिश और बूंदाबांदी की संभावना को देखते हुए हरियाणा के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने 22 मार्च तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया है. इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी और बारिश और हवा चलने की भी कोई संभावना नहीं है।
हरियाणा-पंजाब में आज का तापमान क्या है?
• राजधानी चंडीगढ़ का तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस है।
• अंबाला का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस है।
• हिसार का तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस है।
• करनाल का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस है।
• अमृतसर का तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस है।
• पटियाला का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस है।
• लुधियाना का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस है।
बादल छाए रहने की संभावना
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 16 मार्च यानी गुरुवार से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। यह बदलाव 19 मार्च तक देखा जा सकता है। तीन दिनों तक प्रदेश में यही बारिश और हवा का असर रहने वाला है। 23 मार्च के बाद मौसम में सामान्य बदलाव की संभावना है।
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की बात करें तो यहां के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत के साथ बारिश की संभावना बताई जा रही है. यहां प्री-मानसून बारिश शुरू हो सकती है।