Benefits Of Boondi Raita: गर्मियों में बूंदी का रायता आपके लिए है अमृत, इस तरीके से बनाए Boondi Raita

Health Tips, Benefits Of Boondi Raita: गर्मी में खाने की थाली में बूंदी का रायता सबके मन को भाता है। क्योंकि एक तो यह गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है, दूसरा इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। दही से अलग-अलग कई तरह के रायते बनाए जा सकते हैं। जैसे आलू, बैंगन, खीरा, खरबूजा,फल आदि का रायता बनाया जाता है, पर इन सब में सबसे अधिक बूंदी का रायता लोगों को खासा पसंद आता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि एक तो इसे बनाना काफी आसान होता है साथ ही इसमें काफी कम समय भी लगता है।
इस बूंदी के रायते में जब भुना हुआ जीरा, काला नमक और पुदीना व हरी धनिया का साथ हो तो फिर कहने ही क्या हैं। खाने की थाली में यदि रायता नहीं तो गर्मी के मौसम में खाना खाना भी मुश्किल हो जाता है। डायटीशियन डा शुभा गुप्ता का कहना है कि गर्मी में दही का सेवन पेट से संबंधित विकारों को दूर करता है और आंतों का स्वास्थ्य बेहतर रखता है।
रायता बनाने की सामग्री- (Ingredients to make Boondi Raita)
-दो कप दही
-एक कप बंदूी
-1/4 नमक
-1/4 लाल मिर्च
-1/4 भुना जीरा
बनाने की विधि : (How to make Boondi Raita)
- सबसे पहले गैस पर एक पतले में पानी डालकर गरम करने रखे।
- अब इसमें बूंदी डाले और गरम पानी में 10 मिनट भिगो दे।
- फिर छन्नी की मदद से बूंदी को छान ले ताकि अतिरिक्त पानी निकाल जाए।
- अब बूंदी को हथेलियों की बीच रखकर निचोड़ ले। (ज्यादा जोर से नही निचोड़े)
- इसके बाद एक बाउल में दही डाले और अच्छे से फेट ले।
- अब इसमें बूंदी डाले और मिक्स करे।
- फिर इसमें 1/4 टी स्पून चाट मसाला डाले।
- अब इसमें 1/2 टी स्पून भुना हुआ जीरा पाउडर डाले।
- और इसमें 1/2 टी स्पून सौफ पाउडर डाले।
- अब इसमें 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर डाले।
- फिर इसमें 1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर डाले।
- अब इसमें 2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनियाँ डाले।
- इसके बाद इसमें स्वादानुसार काला नमक डाले और मिक्स करे।
- अब सर्व करते समय ऊपर से थोडा हरा धनियाँ डाले।
नोट :
- आपको अगर दही गाढ़ी लग रही हो तो इसमें थोडा पानी डाले और अच्छे से मिक्स करे।
- आप इसमें सभी मसाले अपनी पसंद के हिसाब से कम या ज्यादा डाल सकते है।
- अगर आपको चटपटा स्वाद ज्यादा पसंद है तो आप इसमें प्लेन बूंदी की जगह स्पाइसी बूंदी भी इस्तेमाल कर सकते है।
- कुछ लोगो को नरम बूंदी पसंद नही होती है, ऐसे में रायता सर्व करते समय उन्हें बूंदी दही में डालनी चाहिए।
- जिस दही का आप इस्तेमाल कर रहे है वो फ्रेश होनी चाहिए, खट्टी दही इसका स्वाद बिगड़ देगी।
- आप इसमें अनार दाने भी डाल सकते है।
- इसमें गरम मसाला भी डाला जा सकता है।
दही के फायदे :
इस डिश को बनाने के लिए इसमें दही का इस्तेमाल होता है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है, आइये जानते है दही के सेवन के कुछ फायदों के बारे में –
ऐसा माना जाता है दही में दूध के मुकाबले ज्यादा कैल्शियम होता है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियाँ मजबूत होती है।
दही आसानी से पच जाता है।
इसके सेवन से हमारे शरीर को कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरुर है। कैल्शियम दांतों के लिए भी जरुरी होता है।
दही के सेवन से इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग होता है जिससे हम बीमारियों से बचे रहते है
दही के नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
इसके सेवन से शरीर से कमजोरी दूर भाग जाती है।
अगर आप गाय के दूध से बनी दही का सेवन करेगे वो ज्यादा फायदेमंद होता है।
दही में विटामिन A, विटामिन B 6, प्रोटीन, विटामिन B 12 होता है।
बुजुर्गो के अनुसार दही अमृत के समान होता है। इसके सेवन से कब्ज दूर होती है।
जिन्हें एसिडिटी की शिकायत है उन्हें दही का सेवन करना चाहिए।