Health Tips: अगर आप भी दुध के साथ इन चीजों का करते हैं सेवन तो फायेद का पता नही, नुकसान होगा पक्का

Health Tips: दूध कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध पीना पसंद नहीं करते हैं। हालाँकि, आप कई तरीकों से दूध को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसे शेक, स्मूदी और कई व्यंजनों में डाला जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे भी खाद्य पदार्थ हैं, जिनका दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। हां, ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में…
1. मछली का सेवन
दूध के साथ मछली का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके बारे में आपने तरह-तरह के मत सुने होंगे। दरअसल, दूध का तासीर ठंडा होता है और मछली का तासीर गरम। मछली और दूध का एक साथ सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
आंवला जूस के फायदे: मिलावट नहीं इस आसान तरीके से घर पर बनाएं शुद्ध आंवला जूस और बालों और गालों को एक साथ चमकाएं।
2. प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ
ऐसा माना जाता है कि प्रोटीन और दूध एक साथ नहीं लेना चाहिए क्योंकि इससे पेट की समस्या और वजन बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रोटीन और दूध उन लोगों के लिए जरूरी है, जो उम्र बढ़ने के साथ मसल्स मास बढ़ाना चाहते हैं।
3. खट्टे फलों का सेवन
दूध के साथ खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध में नींबू का रस मिलाने से दही फट जाता है। इसी तरह यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। विशेषज्ञों के अनुसार दूध के साथ विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
4. मूली का सेवन
मूली गर्म करने वाली होती है इसलिए इसे खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। यह पाचन क्रिया को प्रभावित करता है।