ये है CBSE Board Admit Card 2023 को लेकर आई बड़ी जानकारी, यहां देखें अपडेट

ये है CBSE Board Admit Card 2023 को लेकर आई बड़ी जानकारी, यहां देखें अपडेट

CBSE 10th, 12th Admit Card 2023: सीबीएसई बोर्ड के एडमिट कार्ड (CBSE Board Admit Card) का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी कर सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 (CBSE Board Admit Card) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 10th, 12th Exam 2023: इस तारीख से शुरू हो रही है परीक्षा

सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। चूंकि, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू होने में केवल दो सप्ताह शेष हैं, इसलिए प्रवेश पत्र किसी भी समय जारी किया जा सकता है।

कब आएगा CBSE Board Admit Card 2023

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा. हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

कैसे डाउनलोड करें (CBSE Board Admit Card 2023)

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • छात्र सीबीएसई एडमिट कार्ड 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023: एक बार की परीक्षा

पिछले साल कोविड 19 महामारी के कारण परीक्षा दो टर्म में आयोजित की गई थी। हालांकि, इस साल परीक्षा सिर्फ एक बार होगी और परीक्षा में पूरे सिलेबस से सवाल पूछे जाएंगे। ऐसी तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

Share this story