CRPF, CISF, BSF, ITBP समेत कई बलों में 83000 पद खाली, भर्ती को लेकर ये है अपडेट

CRPF, CISF, BSF, ITBP समेत कई बलों में 83000 पद खाली, भर्ती को लेकर ये है अपडेट

केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद को बताया कि 1 जनवरी, 2023 तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कुल स्वीकृत 10,15,237 पदों में से 83,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। ये पद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB) और असम राइफल्स में हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जुलाई 2022 से जनवरी 2023 के बीच 32,181 लोगों की भर्ती की गई है। इसके अलावा 64,444 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया गया है और ये भर्तियां अपने विभिन्न चरणों में हैं. इन भर्ती प्रक्रियाओं को 2023 में ही पूरा करने की योजना है।

Indian Bank SO Recruitment 2023 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, फटाफट देखें पदों की डिटेल

मंत्री ने कहा कि यह कहना गलत होगा कि रिक्तियों के कारण मौजूदा कर्मियों को ओवरटाइम काम करना पड़ रहा है. मंत्री ने कहा कि रिक्तियों को भरना एक सतत प्रक्रिया है। गृह मंत्रालय यूपीएससी, एसएससी और संबंधित बलों के माध्यम से इन रिक्तियों को तेजी से भरने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है और उठाता रहेगा।

जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अभी चल रही है

एसएससी द्वारा जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा चल रही है। SSC GD कांस्टेबल की भर्ती BSF, CISF, CRPF, ITBP, सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स में राइफलमैन और NCB में सिपाही के 45000 से अधिक पदों पर की जाएगी। जीडी कांस्टेबल का कंप्यूटर आधारित टेस्ट 10 जनवरी 2023 से शुरू हुआ और 14 फरवरी 2023 तक चलेगा.

Share this story