Patwari Syllabus 2023: पटवारी भर्ती परीक्षा का नया सिलेबस हुआ जारी, मार्च में होगी परीक्षा

Patwari Syllabus 2023: पटवारी भर्ती परीक्षा का नया सिलेबस हुआ जारी, मार्च में होगी परीक्षा

Patwari Syllabus 2023: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने साल 2023 में होने वाली पटवारी भर्ती के लिए नया सिलेबस जारी कर दिया है. इस साल पटवारी के लिए कुल 6755 भर्तियां होनी हैं। इन पदों पर आवेदन 5 जनवरी से शुरू हो गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब सिलेबस के अनुसार तैयारी कर सकते हैं। पाठ्यक्रम के आधार पर परीक्षा की तैयारी कर कोई भी पटवारी बन सकता है।

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल मध्य प्रदेश में विभिन्न प्रकार की सरकारी परीक्षाओं का आयोजन करता है। एमपीपीईबी के माध्यम से स्नातक उम्मीदवार पटवारी भर्ती के लिए नौकरी पा सकते हैं। मध्य प्रदेश व्यापम ने पिछली बार पटवारी भर्ती परीक्षा 2018 आयोजित की थी। अब इसके बाद जब परीक्षा होगी तो नए सिलेबस के अनुसार होगी। बिना सिलेबस जाने किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को क्रैक करना मुश्किल है।

पटवारी भर्ती 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

एमपी पटवारी अधिसूचना 2023- 22 नवंबर 2022
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ- 05 जनवरी 2023
ऑनलाइन पंजीकरण समाप्त – 23 जनवरी 2023
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 23 जनवरी 2023
परीक्षा- 15 मार्च 2023 को आयोजित की गई

पटवारी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 19 जनवरी थी, जिसे 23 जनवरी 2023 निर्धारित किया गया है.

पटवारी भर्ती 2023 के लिए वेतन

इन पदों पर जिन उम्मीदवरों का चयन होगा उन्हे 5,200 से 20,200 + 2,400 ग्रेड पे प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार
  • दस्तावेज़ सत्यापन

Patwari Syllabus 2023

परीक्षा 15 मार्च 2023 को ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा 2 घंटे की होगी। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Patwari Syllabus 2023 कैसे डाउनलोड करें?

peb.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर बाई और एमपी पटवारी सिलेबस के लिंक पर क्लिक करें।
एक नई विंडो प्रदर्शित की जाएगी।
जानकारी दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
एमपी पटवारी सिलेबस 2023 पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।

Share this story