इग्नू ने बढ़ाई Ignou January Session 2023 Admission रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, अब इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

इग्नू जनवरी सत्र 2023 प्रवेश (Ignou January Session 2023 Admission): इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2023 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 10 फरवरी 2023 तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in और ignouiop.samarth.edu.in के जरिए आवेदन करें।
बता दें कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2022 थी, जिसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2023 कर दिया गया था। अब री-रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 फरवरी 2023 तक बढ़ा दी गई है। पंजीकरण प्रक्रिया 29 दिसंबर 2022 से शुरू हो रही है।
इस संबंध में इग्नू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी नोटिस चेक कर सकते हैं। इग्नू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कहा कि जनवरी 2023 सत्र के लिए पंजीकरण 10 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन और ओडीएल दोनों मोड से किया जा सकता है.
हाल ही में इग्नू ने दिसंबर टीईई का रिजल्ट जारी किया था। उम्मीदवार जो टीईई परिणाम की जांच करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। टीईई परीक्षा 2 दिसंबर, 2022 और 9 जनवरी, 2022 के बीच आयोजित की गई थी।
Ignou January Session 2023 Admission के लिए कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए ओडीएल के लिए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- एक नयी विंडो खुलेगी।
- मेल आईडी आदि डालकर रजिस्टर करें और फॉर्म भरें
- सभी मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- अब शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
Ignou January Session 2023 Admission के लिए आवश्यक दस्तावेज
रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र के पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और शैक्षणिक दस्तावेज की स्कैन कॉपी के साथ हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी होनी चाहिए। इन दस्तावेजों के बिना कोई भी छात्र पंजीकरण नहीं करा सकता है। वैध मेल आईडी और फोन नंबर अनिवार्य है।