Indian Navy Agniveer Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Indian Navy Agniveer Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड

इंडियन नेवी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2023 (Indian Navy Agniveer Admit Card 2023): इंडियन नेवी ने अग्निवीर एसएसआर, एमआर प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस नौसेना भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1500 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1400 रिक्तियां अग्निवीर (SSR) – 01/2023 बैच के लिए हैं और 100 अग्निवीर (MR) – 01/2023 बैच के लिए हैं। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 07 फरवरी से 09 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

Indian Navy Agniveer Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, “INET – AGNIVEER – 01/2023 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

इंडियन नेवी भर्ती 2022 यह है पदों की संख्या

बता दें कि इस भर्ती का मकसद 1500 खाली पदों को भरना है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद 01/2023 (23 मई) बैच के लिए भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

Share this story