LIC AAO भर्ती के 17 Feb से प्रीलिम्स शुरू, ऐसे डाउनलोड करें LIC AAO Admit Card

LIC AAO भर्ती के 17 Feb से प्रीलिम्स शुरू, ऐसे डाउनलोड करें LIC AAO Admit Card

एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड 2023 (LIC AAO Admit Card): एलआईसी एएओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना। भारतीय जीवन बीमा निगम आज 10 फरवरी, 2023 को सहायक प्रशासनिक अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

दरअसल, ALIC AAO प्रीलिम्स परीक्षा 17 फरवरी और 20 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। वहीं, परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी पहले ही जारी कर दी गई है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आज एलआईसी इस वैकेंसी के लिए होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है. हालांकि सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाना चाहिए।

Roadways Conductor के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें 14 फरवरी तक Online Apply

 

300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी एएओ भर्ती के माध्यम से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 300 पदों के लिए नियुक्तियां करेगा। वहीं, इन पदों में 112 पद अनारक्षित वर्ग के हैं, जबकि अन्य 50 पद एससी, 27 एसटी, 27 ईडब्ल्यूएस और 84 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

LIC AAO भर्ती के 17 Feb से प्रीलिम्स शुरू, ऐसे डाउनलोड करें LIC AAO Admit Card

सरल चरणों में LIC AAO Admit Card डाउनलोड करें

एलआईसी एएओ भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – licindia.in पर जाएं। अब होमपेज पर सबसे नीचे ‘करियर’ सेक्शन में जाएं। होम पेज पर रिक्रूटमेंट ऑफ असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट) 2023′ लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा।आपको एक नई विंडो में अपना एडमिट कार्ड मिल जाएगा। एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड 2023 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा अब डाउनलोड करें और सहेजें।

AAO भर्ती के अलावा, भारतीय जीवन बीमा निगम ने ADO रिक्ति जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज 10 फरवरी 2023 को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Share this story