Rajasthan Vidyut Vibhag Bharti 2023: बिजली विभाग में 1295 पदों पर भर्ती, देखें आवेदन, सेलेक्शन व सैलरी की पूरी जानकारी

Rajasthan Vidyut Vibhag Bharti 2023: बिजली विभाग में नौकरी तलास रहे युवाओं के लिए राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (Rajasthan State Electricity Broadcasting Corporation Limited) में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। बता दें कि राजस्थान बिजली विभाग में करीब 1295 पदों पर भर्ती होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवारों इन पदों पर नौकरी के लिए अप्लाई कर के अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
राजस्थान बिजली विभाग में राजस्थान ऊर्जा विभाग राज्य बिजली कंपनियों अर्थात आरवीपीएन (RVPN), आरवीयूएनएल (RVUNL), जेवीवीएनएल (JVVNL), एवीवीएनएल (AVVNL) और जेडीवीवीएनएल (JdVVNL) में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, सहायक कार्मिक अधिकारी और जूनियर कानूनी अधिकारी के पदों पर सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए https://energy.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Vidyut Vibhag Bharti 2023 शैक्षणिक योग्यता
- राजस्थान विद्युत विभाग में शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार विभिन्न है। एक बार आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता की जांच कर सकते हैं।
- Rajasthan Vidyut Vibhag Bharti 2023 आयु सीमा
Rajasthan Vidyut Vibhag में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तक होनी चाहिए। - आयु में छूट:
- आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में निम्नानुसार छूट:-
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC), अधिक पिछड़ा वर्ग (MBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पुरुष उम्मीदवार के लिए 5 वर्ष।
- अनारक्षित (General) श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 5 वर्ष।
- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC), अधिक पिछड़ा वर्ग (MBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की महिला उम्मीदवार के लिए 10 वर्ष।
Rajasthan Vidyut Vibhag Bharti 2023 वैकेंसी डिटेल्स
Post Names | TOTAL | RVPN | RVUNL | JVVNL | AVVNL | JdVVNL |
Junior Assistant/ Commercial Assistant-II | 920 | 129 | 32 | 265 | 314 | 180 |
Junior Accountant | 313 | 30 | 48 | 91 | 89 | 55 |
Stenographer | 38 | 27 | 05 | 03 | 02 | 01 |
Assistant Personnel Officer | 11 | 00 | 04 | 05 | 02 | 00 |
Junior Legal Officer | 13 | 02 | 00 | 07 | 01 | 03 |
TOTAL ⇒ | 1295 | 188 | 89 | 371 | 408 | 239 |
Rajasthan Vidyut Vibhag Bharti 2023: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले राजस्थान ऊर्जा पोर्टल @https://energy.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर उपलब्ध “एडवर्टाइजमेंट फॉर कॉमन रिक्रूटमेंट ऑफ असिस्टेंट पर्सनेल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर एंड जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II इन द पावर कंपनीज ऑफ राजस्थान” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- भर्ती की पूरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना पढ़ें।
- आरवीपीएन आवेदन ऑनलाइन” विकल्प पर दबाएं और फिर आवेदन को पंजीकृत करने के लिए “नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” टैब चुनें।
- अनंतिम पंजीकरण संख्या और पासवर्ड उत्पन्न करने के लिए नाम, संपर्क विवरण और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
- विनिर्देशों के अनुसार फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अंतिम सबमिशन से पहले पूरे आवेदन को चेक करें।
- भुगतान टैब” पर क्लिक करें और अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट’ बटन पर क्लिक करें और “ई-रसीद” के साथ-साथ “ऑनलाइन आवेदन पत्र” का प्रिंट आउट लें।