92 साल की उम्र में तेलुगू सिनेमा के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर K. Vishwanath का निधन

K. Vishwanath: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार के. विश्वनाथ का हैदराबाद में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उन्हें 2016 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
तेलुगु सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर ने ट्वीट किया। विश्वनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया।
తెలుగు సినిమా ఖ్యాతిని ఖండాంతరాలుగా వ్యాపింపజేసిన వారిలో విశ్వనాధ్ గారిది ఉన్నతమైన స్థానం. శంకరాభరణం, సాగర సంగమం లాంటి ఎన్నో అపురూపమైన చిత్రాలని అందించారు. ఆయన లేని లోటు ఎన్నటికీ తీరనిది. వారి కుటుంబానికి నా ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తూ ఆయన ఆత్మకి శాంతి చేకూరాలనుకుంటున్నాను. pic.twitter.com/3Ub8BwZQ88
— Jr NTR (@tarak9999) February 2, 2023
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विश्वनाथ उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने तेलुगू सिनेमा को देश के बाहर मशहूर किया। उन्होंने शंकरभरणम और सागर संगम जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
कुछ समय से के. विश्वनाथ की तबीयत ठीक नहीं थी। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।
K. Vishwanath
के. विश्वनाथ का जन्म 19 फरवरी 1930 को गुंटूर जिले में हुआ था। उन्होंने 1965 में फिल्म आत्मा गौरवम के साथ एक फिल्म निर्देशक के रूप में अपनी पारी शुरू की। उन्होंने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्म निर्माता बनने से पहले वह एक बेहतरीन अभिनेता भी थे जिन्होंने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था।
उन्हें 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने करियर में 10 फिल्मफेयर पुरस्कार, पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और पांच नंदी पुरस्कार जीते हैं।