Hindi Chankya niti: महिलाएं, पुरुषों से इन 4 चीजों में कई गुना होती हैं आगे, जानकर आप भी होंगे हैरान

Hindi Chankya niti: आचार्य चाणक्य एक महान नीतिकार, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री माने जाते हैं। चाणक्य ने अपनी कूटनीति के दम पर ही चंद्रगुप्त को मगध का राजा बना दिया था। चाणक्य द्वारा बनाई गई नीतियों का काफी महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि जो मनुष्य इनके द्वारा बनाई गई नीतियों का अपने जीवन में अनुसरण कर ले उसे कभी कोई समस्या नहीं आ सकती है। चाणक्य ने अपनी नीतियों में स्त्री और पुरुष के संबंधों के बारे में भी बहुत कुछ खास बातें बताई है। उनकी नीतियों के एक श्लोक में कहा गया है कि स्त्रियां पुरुषों से कुछ मामलों में आगे होती हैं। जानिए वो कौन से मामले हैं…
Chankya niti श्लोक
स्त्रीणां दि्वगुण आहारो बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा।
साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्यते।।
– चाणक्य की इस नीति के अनुसार महिलाएं खाने के मामले में पुरुषों से ज्यादा तेज होती हैं। इस बात से तात्पर्य यह है कि महिलाओं को मर्दों की तुलना में दोगुना अधिक भूख लगती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी देखे तो यह कहा जाता है कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा अधिक कैलोरी की जरूरत पड़ती है। इसलिए महिलाओं को पुरुषों से अधिक भोजन ग्रहण करना चाहिए।
– आचार्य चाणक्य अनुसार महिलाएं पुरुषों से ज्यादा समझदार और बुद्धिमान होती हैं। महिलाएं किसी भी काम को बड़े ही चालाकी और बुद्धि से पूरा कर लेती है। चाहे जीवन में कितनी ही कठिनाइयां क्यों ना आ जाए तब भी महिलाएं अपनी बुद्धि के बल पर आगे निकल जाती है।
– इस समाज में आमतौर पर पुरुष को ज्यादा पराक्रमी और साहसी माना जाता है। लेकिन चाणक्य नीति इसके बिल्कुल विपरीत है जिसके अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा साहस वाली होती हैं। महिलाएं कितनी ही खराब परिस्थिति क्यों ना आ जाए वह वहां डटकर खड़ी रहती हैं। इसलिए महिलाएं पुरुषों से 6 गुना अधिक साहसी होती हैं।
– चाणक्य नीति अनुसार महिलाएं अधिक कामुक होती है और महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा देखा जाए तो 8 गुना अधिक काम भावना होती है। यौन संबंध बनाने की उनकी इच्छा पुरुषों की तुलना में अति तीव्र होती है।